BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी के बाद पीएम मोदी आज से दो दिन मिशन गुजरात पर

यूपी के बाद पीएम मोदी आज से दो दिन मिशन गुजरात परनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चुनाव प्रचार खत्म हो गया है और बुधवार को आखिरी दौर का मतदान है। यूपी के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन गुजरात पर हैं। आपको बता दें कि गुजरात में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। पीएम मोदी आज से दो दिन गुजरात में गुजारेंगे।

 

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ये दसवीं गुजरात यात्रा है। पिछले कुछ महीनों में मोदी ने गुजरात के अपने दौरों में काफी तेजी ला दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का काम अब खत्म हो गया है, ऐसे में मोदी सहित बीजेपी का सारा ध्यान गुजरात पर ही लगने वाला है, क्योंकि गुजरात न सिर्फ मोदी और अमित शाह का गृह प्रदेश है, बल्कि बीजेपी का गढ़ भी है, जहां वो साल 1995 से ही लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है।

 

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के गुजरात प्रवास की शुरुआत सूरत से होगी, जहां वो दोपहर बाद करीब ढाई बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट के नजदीक ही एक सभा को संबोधित करेंगे, इस सभा में सूरत सहित दक्षिण गुजरात से लोग जुटने वाले हैं। इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 50 मिनट वहां रुकने के बाद वो भरुच शहर में आएंगे, जहां शाम पांच बजे के करीब कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी भरुच में नर्मदा नदी पर बने केबल ब्रिज का उदघाटन भी करेंगे। उम्मीद है कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे और 21 मीटर चौड़े इस ब्रिज से भरूच के लोगों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि जाम की समस्या खत्म हो जाएगी भरूच के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगें। एयरपोर्ट से मोदी गांधीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां रात आठ बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने निवास पर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

इस बैठक में इस साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की तैयारी की मोदी समीक्षा भी करेंगे। मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।

 

अगले दिन यानी बुधवार को मोदी अहमदाबाद से दीव के लिए रवाना होंगे। आठ तारीख महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है, ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि मोदी दीव रवाना होने से पहले अपनी मां हीराबा से मिलने जाएं, जो अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में ही रहती हैं। अपने पिछले दौरों में भी मोदी समय निकालकर मां से मिलने जाते रहे हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More