BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लापता दूल्हे का नहीं लगा सुराग, तलाश में पुलिस जुटी

लापता दूल्हे का नहीं लगा सुराग, तलाश में पुलिस जुटीकानपुर। एक बारात इसलिए नहीं उठी क्योंकि दूल्हा ठीक बारात उठने के 2 घंटे पहले लापता हो गया। ऐसे में बैंड बाजा, मंडप सजा, दावत को पकवान बने, जयमाल स्टेज सजा पर बिना दूल्हा के खड़ी घोड़ी सब सूना रहा। घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है जहाँ आवास विकास का सजा ये कम्युनिटी सेंटर में शनिवार को जितेंद्र और पूजा की शादी का गवाह बनने जा रहा था। लेकिन देर शाम कुछ ऐसा हुआ की हर दुल्हे के घर पर मौजूद मेहमान अचरज में पड़ गया, की आखिर दुहला कहा चला गया। जो शादी में शिरकत करने के लिए गेस्ट हाउस पहुचे थे वह स्नेक्स खाकर चलते बने। जबकि घटना की जानकारी होने पर लड़की के घर में खामोसी छा गई, की आखिर लड़का किधर चला गया। लोग तरह-तरह की बाते करते दिखाई दे रहे थे की आखिर दुहला गया तो गया कहा। 

 

कल्याणपुर शिवली रोड निवासी चंद्र भान सिंह के पुत्र जितेंद्र की शादी शनिवार को आवास विकास निवासी पूजा पुत्री बब्बन सिंह से होनी थी जिसके लिए सब तैयारियां दोनों ही पक्ष कर चुके थे और बारात उठने वाली ही थी तभी अचानक घर से दुहला गायब हो गया ऐसे में जितेंद्र का अचानक गायब होना सबके लिए पहेली बन गया। इस बात की जानकारी जैसे ही वधु पक्ष को लगी तो वो भी सकते में आ गए सारी तैयारियां धरी की धरी रह गयीं। सब दूल्हे को खोजने में जुट गए। पर देर रात तक जब दूल्हे का कोई पता नहीं चला तो लड़के के परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराइ। जिसके बाद अब पुलिस दूल्हे की तलाश में दोस्तों से सुरागकशी कर रही। 

वहीं घटना के बाद लड़की के हाथों की मेहँदी अभी रची भी नहीं थी की दुल्हे के गायब होने से लड़की पूजा बदहवास हो गई है वही लड़की के पिता बब्बन सिंह किसी भी बात और ब्यान नहीं देने को कह कर मीडिया से दूर है। सरोज लड़के की माँ ने बताया कि बारात उठने से पहले कोई लड़का घर आया था और उसने मेरे लड़के जितेंद्र को अपने साथ ले गया है पता नहीं मेरा लड़का कहा चला गया कुछ समझ में नहीं आ रहा है घर में शादी का माहौल था ऐसे में अब क्या किया जाये कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More