BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी चुनाव : आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा शो

यूपी चुनाव : आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा शोवाराणसी। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दौर में 40 सीटों के लिए आज शाम को प्रचार खत्म हो जाएगा। आज भी सभी की निगाहें वाराणसी पर ही टिकी होगी, जहां पीएम मोदी का मेगा शो लगातार तीसरे दिन भी जारी रहेगा।

 

शनिवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में वोट के लिए प्रचार शुरू किया था। शनिवार को रोड शो, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद रविवार को भी पीएम ने वाराणसी में रोड शो किया। आज भी पीएम मोदी का रोड शो होगा।

 

उत्तर प्रदेश का वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। आखिरी चरण में पूर्वांचल की 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा। यूपी में इस बार बीजेपी, एसपी-कांग्रेस, बीएसपी में कड़ा मुकाबला है। यूपी विधानसभा चुनाव के सारे नतीजे 11 मार्च को आएंगे।

पीएम मोदी सुबह साढ़े दस बजे डीएलडब्लू गेस्ट हाउस से गढ़वा आश्रम के लिए निकलेंगे। पीएम मोदी सुबह 10.45 पर गढ़वा आश्रम पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे तक रुकेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गढ़वा आश्रम से रामनगर चौक पहुंचेंगे। रामनगर चौक से आठ सौ मीटर तक जनता दर्शन करते हुए पीएम शास्त्री चौक पहुंचेंगे, जहां पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के घर पर जाएंगे उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम हेलकॉप्टर से रोहनिया में रैली के लिए निकल जाएंगे। रैली के बाद पीएम दिल्ली लौट जाएंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More