BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राम मंदिर पर एक सप्ताह में हो सकता है फैसला : प्रवीण तोगडिया

राम मंदिर पर एक सप्ताह में हो सकता है फैसला : प्रवीण तोगडियालखनऊ/मथुरा । विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिया का कहना है कि राम मंदिर निर्माण का निर्णय एक सप्ताह में लिया जा सकता है। प्रवीण तोगडिया वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग स्थित धाम में विहिप के प्रचार-प्रसार विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए आए थे।

उन्होंने भाजपा के एजेंडे में संवैधानिक तरीके से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण किए जाने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मंदिर निर्माण के लिए केवल एक सप्ताह का ही समय चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जानना चाहेंगे, कैसे। सीधा सा रास्ता है यह निर्णय संसद में कानून बनाकर किया जा सकता है। इसके लिए सरकार को सिर्फ एक घण्टे का समय चाहिए। तोगडिया ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जिक्र करते हुए कहा, कि जब डोनाल्ड ट्रंप ऐसा कर सकते हैं तो भारत सरकार क्यों नहीं कर सकती। उन्होंने तो एक सप्ताह में ही सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। फिर उनका आदेश अदालत में टिका या नहीं टिका, सवाल इस बात का नहीं है। 

राजग सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत न होने के सवाल पर उन्होंने कहा, कि सरकार यदि चाहे तो सब कुछ कर सकती है। हमारे यहां लोकसभा व राज्यसभा को एक साथ बिठाकर कानून बनाने की परंपरा रही है। ऐसा करके सरकार इस मसले का हल आसानी से निकाल सकती है। विहिप अध्यक्ष ने किसानों की आत्महत्या पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय देश में किसानों की समस्या सबसे बडी समस्या है। किसान लगातार घाटे में जा रहे हैं और सरकार ने गेहूं खरीद के लिए जो दाम तय किए हैं उससे भी कम दामों में विदेश से गेहूं आयात किया जा रहा है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More