BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका में फिर भारतीय पर हमला, हमलावर चिल्लाया- वापस अपने देश जाओ

अमेरिका में फिर भारतीय पर हमला, हमलावर चिल्लाया- वापस अपने देश जाओवॉशिंगटन । अमेरिकी में भारतीय लोगों पर हो रहे हमले बढते ही जा रहे है। यहां एक सिख को एक नकाबपोश बंदूकधारी ने गोली मारकर घायल कर दिया। वॉशिंगटन प्रांत के कैंट शहर में 39 साल के सिख को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक गोली इस सिख की बाजू में लगी और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि हमले के बाद पीडित का परिवार सकते में है। खबर के मुताबिक गोली मारने से पहले उस युवक ने भारतीय से वापस अपने देश जाओ कहा था और फिर गोली मार दी।

हमले के शिकार हुए शख्स ने पुलिस को बताया है कि वो अपने घर के बाहर गाड़ी में बैठे थे जब एक अनजान शख्स उनके पास आया और बहस करने लगा। वो पीडित को अपने देश वापस लौटने के लिए कह रहा था। स्थानीय पुलिस ने हमलावर को पकडऩे के लिए अभियान छेड़ दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर करीब 6 फीट ऊंचा और गोरी चमड़ी का व्यक्ति है। हमले के वक्त उसने चेहरा नकाब से ढक रखा था। उसे खोजने के लिए एफबीआई की मदद ली जा रही है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका में प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे हमले बढ़े हैं। गुरुवार की रात को कैरोलिना में भारतीय मूल के कारोबारी हरनिश पटेल का शव उनके घर के बाहर मिला था। उन्हें किसी ने गोली का निशाना बनाया था। पिछले महीने कंसास में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीवोतला को एक रेस्तरां में गोली मार दी गई थी। इस मामलेमें भी हमलावर ने उन्हें अमेरिका से निकल जाने को कहा था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More