BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बुर्का वाले बयान पर अपनी सफाई में ये क्या बोल बैठे साक्षी महाराज

बुर्का वाले बयान पर अपनी सफाई में ये क्या बोल बैठे साक्षी महाराजमथुरा । भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने के अपने पर सफाई दी है। साक्षी महाराज शुक्रवार को वृन्दावन पहुंचे जहां उन्होंने बुर्का पर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर कोई विवादित बयान नहीं दिया है। उनका कहना था कि जैसे साधू भेष में कई लोग अपराध करते हैं वैसे ही बुर्का पहनने वालों की भी जांच होनी चाहिए। उनकी कई पुरुषों से मुलाकात हुई है जिसमे उन्होंने कहा है कि पुरुष बुर्का पहनकर वोट डाल कर आए है।

उन्होने कहा कि मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर मैंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। मैंने कहा कि जैसे साधु भेष का लोग दुरुपयोग करते हैं। कोई चोर डकैत भी बाबाजी बनकर चोरी अपरहण, बलात्कार कर देता है, फिर लोग कहते हैं कि बाबाजी ने किया है।

उन्होंने कब्रिस्तान पर दिए बयान पर कहा कि हमारे साधू-संतों की संख्या देश में करीब 3 करोड़ है। हमको भी दफनाया या समाधी दी जाती है। इस तरह से तो कुछ जमीन समाधी में कुछ कब्रिस्तान में तो कुछ श्मशान में ही चली जाएगी। हिंदुस्तान बहुत बड़ा देश है जहां जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। मैंने ये बहस के लिए अपने विचार रखे हैं। विदेशों में कई जगह जलाने की परम्परा शुरू हो गई है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More