BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

यूपी चुनाव: गलती हुई तो पांच साल पड़ेगा पछताना- अजहरुद्दीन

यूपी चुनाव: गलती हुई तो पांच साल पड़ेगा पछताना- अजहरुद्दीनजौनपुर । भारतीय क्रिक्रेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अगर इस बार गलती की तो अंजाम पांच साल तक भुगतना पड़ेगा, इतना ही नही विकास का रथ भी रुक जायेगा। अजहरुद्दीन शनिवार को मल्हनी विधान सभा के रन्नो गांव में सपा-कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार पारसनाथ यादव के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे। अजहरुद्दीन ने कहा कि जैसे पांच साल हम क्रिक्रेट खेलना छोड़ दे तो निश्चित रूप से खेल पर असर पड़ जाएगा। उन्होंने मल्हनी की जनता से पारस को पुनः मत देने की अपील की। जनपद के कांग्रेस के साथ पहुंचे क्रिकेटर ने कहा कि अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो पिछड़े इस क्षेत्र के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए कुछ अलग प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बूथ पर पहले मतदान करने की बात कहते हुए मौजूद महिलाओं से कहा कि जब तक वोट न पड़ जाए नास्ता न दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा-कांगेस गठबंधन की हवा बह रही है ऐसे में मतों का बिखराव विपक्ष को मदद करेगा। इस दौरान प्रत्याशी पारसनाथ यादव, सिराजमेहदी, प्रधान इरफान खान, देवराज पाण्डेय, राजेश सिंह, जयशंकर दूबे, संघर्ष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More