देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वाराणसी । उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी शनिवार को कई ऐतिहासिक मौकों का गवाह बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो गया। रोड शो के दौरान पत्थरबाजी की खबरें आई। दोनों युवा नेता लगभग पांच घंटे तक उप्र को मथने का काम करेंगे।
राहुल-अखिलेश के रोड शो की शुरुआत कचहरी से हुई यहां दोनों नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। करीब दस किलोमीटर लंबा रोड शो गोदौलिया तक जाएगा। इसके बाद दोनों नेता काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी वाराणसी मेेंं रोड शो किया। पीएम मोदी का रोड शो यह रोड बीएचयू गेट से शुरू होकर रविदास गेट लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांस फाटक होते हुए ज्ञानवापी और फिर बाबा विश्वनाथ तक पहुंचा। यहां पीएम ने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना की।
इसके बाद उनका काफीला पीएम चौक, नीचीबाग, मैदागिन, कोतवाली थाना, विश्वेश्वर गंज से गुजरात विद्या मंदिर होते हुए काल भैरव पहुंचा। काल भैरव के दर्शन कर पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की और आर्शीवाद लिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज