BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

तेज बहादुर का एक और वीडियो जारी, लगाया साजिश रचने का आरोप

तेज बहादुर का एक और वीडियो जारी, लगाया साजिश रचने का आरोपनई दिल्ली । बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव का एक और वीडियो सामने आया है। तेजबहादुर ने इस वीडियो में उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। जारी वीडियो में तेज बहादुर ने उनके फेसबुक पेज पर पाकिस्तानी दोस्तों के अकाउंट्स का मिलना उनके खिलाफ रची गयी साजिश का हिस्सा है। यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते नजर आते हैं कि क्या भ्रष्टाचार का खुलासा करने की वजह से उन्हें सजा दी जा रही है। अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़े उनके ताजा आरोप उन मीडिया रिपोर्ट्स की प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है, जिनमें आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि जांच में यादव के फेसबुक दोस्तों में 17 फीसदी लोग पाकिस्तान के हैं। यादव के खिलाफ बीएसएफ की जांच अब भी जारी है।

वहीं, गृह मंत्रालय के सूत्रों ने इस बात के भी संकेत दिये हैं कि तेज बहादुर के खिलाफ बार-बार झूठा आरोप लगाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। अभी कुछ दिन पहले ही तेज बहादुर के परिवार ने आरोप लगाया था कि जवान को धमकाकर उन्हें मानसिक यातना दी जा रही है। वहीं, उनकी पत्नी ने भी यह आरोप लगाया था कि उन्हें उनके पति से मिलने नहीं दिया जा रहा। हाई कोर्ट के 10 फरवरी के निर्देश के बाद बीएसएफ ने तेज बहादुर की पत्नी को उनसे मिलने और दो दिनों तक उनके साथ रहने की मंजूरी दी थी। कुछ दिन पहले उन्होंने कोर्ट को जानकारी दी कि उनकी पति से मुलाकात हुई है और अब वह उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त हैं। जवान की पत्नी ने अदालत को बताया कि उनकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के सांबा क्षेत्र में हुई, जहां वह तैनात हैं।

आपको बता दें कि तेज बहादुर ने जनवरी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने बीएसएफ जवानों को दिये जाने वाले घटिया गुणवत्ता भोजन की शिकायत थी और कुछ अधिकारियों पर भोजन सामग्री बेचने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया था। तेज बहादुर का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना का ब्योरा मांगा था।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More