BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हाफिज के बेटे का दाऊद कनेक्शन, जांच में जुटी भारतीय एजेंसियां

हाफिज के बेटे का दाऊद कनेक्शन, जांच में जुटी भारतीय एजेंसियांनई दिल्ली । आतंकी संगठन जमात उद दावा के चीफ हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के एक वीडियो ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उडा दी है। इस वीडियो में तल्हा सईद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर भीड को उकसाता नजर आ रहा है। यह वीडियो 5 फरवरी का है। इस वीडियो को पाकिस्तान में ‘कश्मीर डे’ मनाए जाने के दौरान शूट किया गया था। विडियो का शीर्षक है, हां मैं वो कश्मीर हूं, वो उजडी हुई जागीर हूं। 

अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल पांच फरवरी को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले इलाकों मसलन- खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, लाहौर, इस्लामाबाद, मीरपुर, मुजफ्फराबाद में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। गौरतलब है कि यह पहली बार है कि जब किसी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने सीधे-सीधे भारतीय अंडरवर्ल्ड डॉन का जिक्र किया है। 

वीडियो में हाफिज सईद का बेटा भीड को कहता नजर आ रहा है कि क्या वे जज, पुलिस या डॉक्टर बनना बनना चाहते हैं? भीड की ओर से ना में जवाब आता है। इस पर वह फिर भीड से पूछता है कि क्या वे दाऊद जैसा बनना चाहते हैं तो भीड चीखकर हां में जवाब देती है। तल्हा फिर भीड से पूछता है कि क्या वे बुरहान वानी जैसा बनना चाहते हैं तो भीड हां में जवाब देती है। तल्हा के इस वीडियो ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उडा दी है। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि क्या डी कंपनी और जमात मिलकर काम कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पाक सरकार ने हाफिज सईद और उसके संगठन जमात पर कुछ पाबंदियां लगा दी है। 

ऐसे में अब जमात का नाम बदलकर तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर (टीएजेके) कर लिया है। एजेंसियों को नकली करंसी, ड्रग्स, डायमंड्स और रियल एस्टेट के धंधे में दाऊद के शामिल होने के बारे में कई सबूत मिले हैं। साथ ही हाल ही में भारत में हुए कुछ ट्रेन हादसों के तार भी अप्रत्यक्ष तौर पर दाऊद से जुड़े हैं।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More