देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मिर्जापुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के लोगों ने 5 चरणों में रिकॉर्ड मतदान किया। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी का यह चुनाव उत्सव है। यह उत्सव सपा, कांग्रेस और बीएसपी की मुक्ति का उत्सव है। मोदी ने कहा कि यूपी से बेरोजगारी हटेगी तो देश आगे बढेगा।
अखिलेश यादव पर निशाना:
मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल अखिलेश जी मुझे भी काम बता रहे हैं। मोदी बोले कि वे यहां के सीएम हैं और मैं यूपी से सांसद हूं तो मुझे उनका काम करना भी चाहिए। मोदी ने कहा कि अखिलेश जी ने मुझसेे कहा कि जरा बिजली का तार पकडकर देखिए यूपी में बिजली जाती है या नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे इसे छूने की जरुरत नहीं, लेकिन 11 मार्च को सपा-कांग्रेस, बसपा को करंट लगेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि एक सभा में राहुल गांधी का हाथ बिजली के एक तार को लग गया। इस पर गुलाम नबी ने चिंता जताते हुए राहुल गांधी को कहा कि हाथ संभाल के अगर बिजली के तार को छू गया तो मुसीबत हो जाएगी। मोदी ने कहा कि इस पर राहुल ने उनको जवाब दिया कि गुलाम नबी जी चिंता मत कीजिए यूपी में बिजली के तार तो हैं लेकिन इनमें बिजली नहीं है।
पीएम मोदी ने कहा कि यूपी देश का इतना बडा राज्य है। अगर देश होता तो आबादी के लिहाज से दुनिया का पांचवां देश कहा जाता। साथ ही पीएम ने कहा कि अगर यहां से बीमारी, बेरोजगारी, गरीबी मिट जाए तो हिंदुस्तान अपने आप आगे बढ़ जाएगा। यूपी बहुत ताकत रखता है। मोदी ने कहा कि मुद्दा यह नहीं हे कि यूपी में सरकार किसकी बने। अब तो ये मुद्दा है कि यूपी के नौजवानों का भविष्य कौन सुनिश्चित करेगा। यूपी की बहन-बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। पीएम मोदी ने कहा कि वादे बहुत हुए, अपने-परायों की बातें हुई लेकिन अब सबका साथ-सबका विकास की बात हो रही है।
राहुल पर निशाना:
पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश जी खाट किसकी खडी होगी ये तो मुझे पता नहीं लेकिन आपके नए मित्र राहुलजी खाट सभा करने निकले थे और लोग खाट ही उठा ले गए क्योंकी वे जानते हैं थे कि यह जनता का ही माल है। मोदी ने आगे कहा कि अब खटिया भी खडी होगी।
पीएम मोदी ने कहा कि मिर्जापुर से इतनी नफरत क्यों, बहनजी का मिर्जापुर के पत्थरों से क्या झगडा था। यहां से अपनी मूर्तियां बनवाने के लिए ले गये थे, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो उन्होंने राजस्थान का पत्थर बताया। मोदी ने कहा 13 साल पहले मुलायम सिंह जी ने बरेली और मिर्जापुर के बीच गंगाजी पर पुल बनाने की बात कही थी। अगर पिता ने वादा किया था तो बेटा, बाप के काम को अधूरा नहीं छोडता। ये कैसे लोग हैं कि अपने पिता के वादों को भी पूरा नहीं करते। ये जनता के लिए क्या करेंगे।
मोदी ने कहा कि यह सैफई में होता तो पुल जल्दी बन जाता, बहनजी को अपनी मूर्तियां बनवानी होती तो इतना इंतजार नहीं होता। यहां के पीतल के उद्योग को बर्बाद कर दिया गया, जिसके कारण यहां के लोगों को गुजरात और महाराष्ट्र जाना पडता है। मोदी ने कहा कि इसलिए इन्हें इन चुनावों में चुन-चुन कर साफ कर दीजिये।
थानों में शिकायत के लिए लगे हैं रेट कार्ड:
यूपी में थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए भी रेट कार्ड लगा है, यहां भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुस गया है। मोदी ने कहा कि यूपी के भ्रष्टाचार से अशोक चक्रधर की लाइनें याद आती हैं, उन्होंने कहा है कि नजराना, हकराना, शुकराना, जबराना, इन्हीं चार प्रकार के भ्रष्टाचार से यूपी बर्बाद है। पीएम ने कहा कि इन चार शब्दों के मतलब भी बताये, नजराना- काम कराने के पहले शुकराना- काम होने के बाद हकराना- फाइल भी आगे नहीं बढ़ेगी जबराना- काम भी नहीं, करना भी नहीं। पीएम ने कहा कि इन सभी से मुक्ति की एक दवाई एक ही है- हराना, इसलिए आप सपा-कांग्रेस-बसपा को हराइये।
साथ ही उन्होनें कहा कि यहां पर टूरिज्म को बढ़ावा नहीं दिया गया है, टूरिज्म से हर किसी को फायदा होता है। मोदी ने कहा कि मैं सिर्फ वादे नहीं करता, काम करके दिखाता हूं. हम गुजरात से लेकर यहां तक की पाइपलाइन बिछा रहे हैं और अपने कार्यकाल में हम इसे पूरा करके दिखाएंगे। जब मैंने लालकिले से शौचालय बनाने की बात की तो लोगों ने मेरा मजाक उडाया, लेकिन हमनें लाखों लोगों के घर में शौचालय बनाकर दिखाया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?