BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दिल्ली फिर शर्मसार! नाबालिग को अगवाकर कार में गैंगरेप

दिल्ली फिर शर्मसार! नाबालिग को अगवाकर कार में गैंगरेपनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों में जरा भी खौफ नहीं है। साउथ दिल्ली के बिंदापुल इलाके में एक नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग रेप पीडिता 11वीं कक्षा में पढाई करती है। दुष्कर्म का आरोप दो लडकों पर लगा है, लेकिन अब तक पुलिस खाली हाथ है। 

पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह नाबालिग स्कूल जा रही थी, तभी नवादा मेट्रो स्टेशन के पास एक आरोपी लडके ने पीडिता बातचीत करने लगा। आरोपी लडके ने पीडिता के पिता के बारे में कोई जरूरी बात कहने का बहाना बनाकर उसे कार में बैठा लिया। फिर एकांत में ले जाकर नाबालिग से गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीडिता को वहीं छोड फरार हो गए। बहुत देर बाद जब लडक़ी नहीं मिली तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद इलाके के पास ही बैंक्वेट हॉल के पास लडक़ी मिली। घरवालों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार बरामद कर ली है।

नाबालिग को गंभीर हालत में दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीडिता के पिता के मुताबिक रेप की पुष्टि हो गई है। लेकिन पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। इसके साथ ही अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी भी नहीं की है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More