BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पटरियों पर दौड़ी पहली अनारक्षित अंत्योदय एक्सप्रेस, प्रभु ने दिखाई हरी झंडी

पटरियों पर दौड़ी पहली अनारक्षित अंत्योदय एक्सप्रेस, प्रभु ने दिखाई हरी झंडीनई दिल्ली । देश की पहली अनारक्षित सुपरफास्ट अंत्योदय ट्रेन मंगलवार को पटरियों पर दौड़ पड़ी। कोच्चि के एर्नाकुलम स्टेशन से हावड़ा स्टेशन के बीच शुरू हुई इस ट्रेन को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना किया। यह ट्रेन देश की ऐसी पहली सुपरफास्ट ट्रेन है, जो पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- रफ्तार के मामले में यह राजधानी एक्सप्रेस को भी मात देगी। यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसका बेस फेयर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों से महज 15 फीसदी ज्यादा रखा गया है।

अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करते हुए रेलमंत्री प्रभु ने कहा, हम आज देश की पहली अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत कर रहे हैं और जल्द ही तेजस और उदय एक्सप्रेस ट्रेनें भी शुरू की जाएंगी। अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेनें लंबी दूरी की, पूरी तरह अनारक्षित, सुपरफास्ट ट्रेनें हैं, जिन्हें देश की आम जनता के लिए सबसे व्यस्त रेलमार्ग पर शुरू किया गया है। 

ट्रेन में ये हैं सुविधाएं

बिल्कुल नई श्रेणी की इन ट्रेनों में कई सुविधाएं दी गई हैं, जिनमें सामान रखने के लिए गद्दीदार रैक हैं जिन्हें सीट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह आरामदायक और सुरक्षित हैं। पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, मॉड्यूलर शौचालय, शौचालय इस्तेमाल होने की जानकारी देने वाला डिस्प्ले, एलईडी लाइट शामिल हैं। 22 डिब्बों वाली यह ट्रेन 2,307 किलोमीटर की दूरी 37 घंटों में तय करेगी। हर कोच में आरओ लगा होगा।

हमसफर को भी दिखाई हरी झंडी

रेलमंत्री ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली के बीच एक हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन आम नागरिकों के लिए शुरू की गई पूरी तरह वातानुकूलित सुविधायुक्त ट्रेन है, जिसकी घोषणा पिछले वर्ष रेल बजट में की गई थी। पूरी ट्रेन में वातानुकूलित 3 टीयर डिब्बे होंगे।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More