देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आजमगढ़ । सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के फूलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और बसपा, दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी श्मशान और कब्रिस्तान की बात कर रही है तो हम लोग लैपटॉप और स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक पत्थर वाली पार्टी है, वह जब सरकार में थी तो पत्थर वाली मूर्तियां लगाती थी। मायावती पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि वह हमारी बुआ हैं, लेकिन रक्षाबंधन भारतीय जनता पार्टी के साथ मनाती हैं।
यूपी सीएम ने कहा कि हम लोगों को सुविधाएं दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि कोई भी गरीब नहीं छूटेगा। आने वाले समय में सरकार बनेगी तो गरीबों को समाजवादी पेंशन के तहत सभी को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा, एक्सप्रेस-वे का काम काफी तेजी से हुआ और महज 23 महीनों में पूरा हो गया। आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस-वे जब शुरू हुआ था तो 36 महीने लगने थे लेकिन नेताजी ने कहा कि इसे 23 महीनों में बनाया जाए, हमनें यह करके दिखा दिया।
रैली में बेहोश हुआ कार्यकर्ता
अखिलेश यादव जब रैली कर रहे थे तो उनकी रैली में मौजूद एक व्यक्ति बेहोश हो गया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अफसरों से कहा कि इसे एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने हमारी एंबुलेंस से समाजवादी शब्द भी हटा दिया। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत कर दी। लेकिन हमने कहा कि कहां कहां नाम हटाओगे, साइकिल तो सभी के पास है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल की लाल किलेबंदी पर भाजपा की केसरिया दस्तक
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
रक्षाबंधन 2025: 297 वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह संयोग, भद्रा रहित दिन में राखी बांधना होगा बेहद शुभ