देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कपूरथला । सीआईए थाना पुलिस ने इलाके में वाहन चोरी करने वाली गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटर साइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के बाद कपूरथला कांजली मार्ग पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान बाइक नंबर पीबी 08 सीके 7486 को रोकने का इशारा किया। लेकिन वे भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फिरोजपुर के शाहबुका गांव निवासी गुरमीत सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह हाल निवासी खानगाह और जालंधर के दानिशमंदा निवासी परमिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद कई और मामलों का खुलासा हो सकता है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई
25 मार्च को सोनीपत में पर्दाफाश रैली और 2 अप्रैल को यमुनानगर में विपक्ष आपके समक्ष करेगी कांग्रेस
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के आठ सदस्यों को किया गिरफ्तार