BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अरुण जेटली की उपस्थिति में बंकिंघम पैलेस में गूंजेगा ‘जय हो’

अरुण जेटली की उपस्थिति में बंकिंघम पैलेस में गूंजेगा ‘जय हो’लंदन । ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान ब्रिटेन के बंकिंघम पैलेस में अपनी धुनों का जादू जगाने जा रहे हैं। इस माह के आखिर में वे ‘चेंजिंग ऑफ गार्ड’ समारोह के दौरान स्लमडॉग मिलेनियम के प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ को फिर से गुंजायमान करेंगे। इस गीत के लिए ए आर रहमान को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर ब्रिटेन-भारत संस्कृति वर्ष की आधिकारिक तौर पर शुरूआत होगी। 27 फरवरी को ‘बैंड ऑफ ग्रेनेडियर गाड्र्स’ भारतीय संगीत की धुनें बजाएगा जिनमें ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ का यह गीत भी शामिल होगा। शाम के समय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ उनके पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, पोते प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भी समारोह की मेजबानी करेंगे। बंकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘इस स्वागत समारोह में ब्रिटेन और भारत की संस्कृति एवं रचनात्मकता की मिलीजुली झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर दोनों दोनों देशों के विशिष्ठ मेहमान मौजूद होंगे।’ वित्त मंत्री अरूण जेटली इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं उनके साथ भारतीय सांसदों, अभिनेताओं और खिलाडियों एक प्रतिनिधिमंडल होगा। इस समारोह में कपिल देव, रियो फर्नांडीज, अनुष्का शंकर और जो राइट जैसे संगीत एवं खेल जगत के कई बडे नाम मौजूद रहेंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More