BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पानी की आड़ में नकली घी की तस्करी, एक गिरफ्तार

पानी की आड़ में नकली घी की तस्करी, एक गिरफ्तारराजसमंद । पैकिंग पानी के मार्क वाले टिन में नकली घी आपूर्ति का पर्दाफाश करते हुए देलवाड़ा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपए का नकली घी बरामद कर लिया। अहमदाबाद से राजसमंद नकली घी पहुंचा रहे इस रैकेट की तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर देलवाड़ा थाना प्रभारी समीउल्ला खां के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंभूसिंह, कांस्टेबल किशनलाल, कल्याणसिंह, मानसिंह ने घोड़ाघाटी के पास दवेला में दबिश दी। बंद पड़े ढाबे में खड़े डाबला (केलवा) निवासी लक्ष्मणलाल (30) पुत्र हरलालजी गुर्जर से पूछताछ की तो स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। बाद में तलाशी लेने पर हेल्थ प्लस ड्रिंकिंग वाटर के मार्का के टिन पड़े मिले। मार्का उखाडऩे पर अमूल घी का मार्का दिखा। संदेह पर आरोपित लक्ष्मणलाल को 22 टिन के साथ थाने ले गए। वहां सख्ती से पूछताछ करने पर नकली घी होना कबूल कर लिया। इसकी बाजार कीमत एक लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है। प्रत्येक टिन में 15-15 किलो घी भरा है और अमूल घी के मार्का को पानी के मार्का से दबा दिया।

ट्रैवल्स बसों से तस्करी

अहमदाबाद से कथित आरोपित नकली घी के टिन ट्रैवल्स बसों में रख देते, जिसे लक्ष्मण गुर्जर राजसमंद में देलवाड़ा, नाथद्वारा, राजसमंद, केलवा व गोमती चौराहे तक ऑर्डर के आधार पर उतार लेता। बाद में स्थानीय स्तर पर अन्य वाहन से नकली घी गंतव्य स्थल पर पहुंचा देता। अब पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि आखिर अहमदाबाद से कौन नकली घी की आपूर्ति कर रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More