देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बुरहानपुर। कलयुगी एक पादरी ने चर्च में 37 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की है। पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पादरी फरार हो गया। पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोप की तलाश में जुडी हुई है।
पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर अंतर प्रांतीय राजमार्ग से लगे एक गांव में चर्च परिसर में रहने वाली आदिवासी महिला ने पादरी हनोप एजेक्जेंडर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडिता की शिकायत के अनुसार बीते शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को पीडिता घर से बाहर निकली, तभी पादरी वहां आया और जबरदस्ती उसे अपने कमरे में ले गया। इसके बाद उसने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर परिजन आए, तो पादरी मोटरसाइकल से महाराष्ट्र की ओर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी पादरी मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। वह कुछ वर्षों से परिवार के साथ चर्च परिसर के आवास में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं। पादरी का परिवार एक सप्ताह से बाहर गया है। इस दौरान वह घर में अकेला था। पीडिता भी चर्च परिसर के आवास में परिवार के साथ रहती है। साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला
भारत ने इंग्लैंड को 347 रन से रौंदा, महिला टेस्ट में अब तक के सबसे बड़े रन अंतर से जीत दर्ज की