BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी चुनाव: आज आगरा में राहुल-अखिलेश का साझा रोड शो

यूपी चुनाव: आज आगरा में राहुल-अखिलेश का साझा रोड शोआगरा । यूपी के सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज साथ में प्रचार करेंगे। राहुल और अखिलेश आज आगरा में रोड शो करेंगे और साथ में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी दोनों लखनऊ में साथ में रोड शो कर चुके हैं। आज दोनों साथ में आगरा में रोड शो करने जा रहे हैं। 

यह रोड शो आगरा नॉर्थ से होते हुए आगरा साउथ जाएगा। यह रोड शो दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज, दीवानी चौराहा, सुर सदन, सेंट पीटर्स कॉलेज, हरीपर्वत चौराहा, आगरा कॉलेज, छिपीटोला मोड होते हुए छिपीटोला चौराहा पहुंचेगा। रोड शो के रूट को लेेकर पार्टी कार्यकर्ता एकमत नहीं है। 

कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना था कि रोड शो आगरा साउथ से शुरू होना चाहिए। वहीं सपा के स्थानीय नेताओं का कहना था कि रोड शो आगरा नॉर्थ से शुरू हो और आगरा साउथ में खत्म हो। इसी मतभेद के चलते गुरुवार देर शाम ही रूट फाइनल हो सका। राहुल और अखिलेश उसी गाडी में रोड शो करेंगे, जिसमें उन्होनें लखनऊ में रोड शो किया था। पिछली बार जब राहुल गाडी में बैठे थे तो बिजली के तारों से बचते हुए नजर आए थे। ज्ञातव्य है कि करीब चार महीने पहले जब राहुल गांधी आगरा में रोड शो करने आए थे तब अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान उन्हें करंट का झटका लग गया था।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More