BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

अब माल्या बोले- यूपीए और एनडीए के बीच फुटबॉल बन गया हूं, जिसमें..

अब माल्या बोले- यूपीए और एनडीए के बीच फुटबॉल बन गया हूं, जिसमें..ब्रिटेन । लोन मामले में फंसे विजय माल्या ने ट्विट कर बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला है। विजय माल्या ने टिव्ट कर कहा कि मैं टीम यूपीए और टीम एनडीए के बीच फुटबॉल बनकर रह गया हूं जिसमें कोई रेफरी नहीं है। 

गौरतलब है कि विजय माल्या अभी देश से बाहर रह रहे हैं। वहीं विजय माल्या को लोन दिलाने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। पिछले दिनों बीजेपी ने इस मामले में कई पत्र जारी कर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर माल्या को लोन दिलाने में मदद करने का आरोप लगाया था।

ज्ञातव्य है कि विजय माल्या अभी ब्रिटेन में हैं। वहीं ईडी और सीबीआई सहित तमाम जांच एजेंसियां किंगफिशर के लिए लोन केस में माल्या के खिलाफ जांच कर रही है। साथ ही कोर्ट भी माल्या के लिए समन जारी कर चुका है लेकिन माल्या कोर्ट में पेश होने नहीं आए। इससे पहले विजय माल्या सीबीआई को लेकर भी ट्विट कर चुके हैं। माल्या ने पहले ट्विट किया था कि सीबीआई जानबूझकर केवल वही मेल लीक कर रही है जिसमें मामले को भटकाया जा सके।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More