देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । दिल्ली में एक युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके की है। पीडिता झारखंड की रहने वाली है। युवती कुछ महीने से तुगलकाबाद में रह रही थी और नौकरी की तलाश में थी।
इस बीच उसकी दोस्ती आरिफ नाम के एक लडके से हो गई। आरिफ ने सोमवार को पीडिता को फोन कर कहा कि उसकी नौकरी का इंतजात हो गया है और उसे साक्षात्कार के लिए दक्षिणी दिल्ली इलाके में बुलाया।
जब पीडिता आरिफ द्वारा बताए गए पते पर पहुंची तो वहां उसे आरिफ नशे में धुत मिला। आरिफ वहां पीडिता के साथ जबरदस्ती करने लगा। आरिफ के साथ उसके दोस्त भी थे। उन्होनें पीडिता को जबरन एक कार में बैठा लिया और उससे चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने पीडिता को सडक किनारे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद युवती ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को मोतीबाग इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान आरिफ, मुबारक और विजय के रूप में हुई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सीएम नायब सैनी और हरियाणा भाजपा के सभी विधायक करेंगे आज दिल्ली में करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित
पुरी में आग के हवाले की गई 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली एम्स में मौत, ओडिशा सीएम ने जताया शोक