देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र का आगाज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से होगा। प्रणब मुखर्जी संसद भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपति का भाषण सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा। सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई नई परंपराओं की शुरुआत हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा, पहले बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन अब महीनेभर पहले 1 फरवरी को ही पेश हो जाएगा। इस तरह नई परंपरा का आरंभ हो रहा है। ऐसे में बजट पर भी सदन में सार्थक चर्चा हो। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि सभी राजनीतिक दल इस बार सदन को उत्तम चर्चा के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सत्र का उपयोग जनहित के लिए होना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि जनता के हित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। पीएम ने कहा कि तमाम दलों से बात हुई है और जनहित के मुद्दों पर सहमति बनाकर चर्चा कराने की कोशिश की जाएगी। इस बीच, आर्थिक सर्वे 2017 की कॉपियां सदन में पहुंच गई हैं।
इसलिए खास होगा ये बजट सत्र
ऐसा पहली बार होगा जब अभिभाषण के बाद सरकार आर्थिक सर्वे पेश करेगी। आर्थिक सर्वे को देश की अर्थव्यवस्था के हाल और आने वाले बजट का आईना माना जाता है। इस साल अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा खत्म की जा रही है। रेलवे से जुड़े प्रावधान आम बजट में ही शामिल होंगे। नोटबंदी के फैसले के बाद और आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बजट सत्र को बेहद अहम माना जा रहा है।
हंगामेदार हो सकता है सत्र
बजट सत्र का पहला हिस्सा 9 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक होगा। दूसरी तरफ, विपक्षी पार्टियां सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं। कई दल बजट को चुनाव से ठीक पहले पेश किये जाने का विरोध कर रहे हैं। सत्र के दौरान नोटबंदी का मुद्दा भी जोरशोर से उठेगा। तृणमूल कांग्रेस ने ऐलान किया है कि उसके 32 सांसद बजट सत्र के पहले 2 दिनों का बहिष्कार करेंगे। पार्टी नोटबंदी के अलावा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में उसके 2 सांसदों की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'