BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

किसी का एक्शन हीरो टैग नहीं छीनना चाहता

किसी का एक्शन हीरो टैग नहीं छीनना चाहताआगामी 3 मार्च को प्रदर्शित होने जा रही निर्माता विपुल अमृतलाल शाह की देवेन भोजानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कमांडो-2’ का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस अवसर पर फिल्म के नायक विद्युत जामवाल के अतिरिक्त अदा शर्मा और फ्रेडी दारूवाला और निर्देशक देवेन भोजानी भी नजर आए। यह विद्युत जामवाल अभिनीत ‘कमांडो’ का सीक्वल है जिसका निर्देशन निशिकांत कामथ ने किया था। अपने एक्शन दृश्यों की बदौलत दर्शकों में एक अलग पहचान बनाने वाले विद्युत जामवाल का कहना है कि वे बॉलीवुड में एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित नहीं होना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अक्षय कुमार का एक्शन हीरो वाला टाइटल लेना चाहते हैं तो उनका कहना था, नहीं मैं यह जगह किसी से छीनना नहीं चाहता। मैं खुद अपना मुकाम बनाना चाहता हूं और अक्षय भी अच्छा कर रहे हैं। लेकिन मुझे एक्शन हीरो कहा जाता है तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे एक्शन करना अच्छा लगता है और इसमें मुझे मजा आता है। फिल्म में ईशा गुप्ता और आदिल हुसैन भी हैं। विद्युत जामवाल की यह फिल्म पहले 6 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली थी, जिसे किन्हीं कारणों से 3 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More