BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी चुनाव: साइकिल छोड हाथी की सवारी कर सकते हैं अंसारी बंधु!

यूपी चुनाव: साइकिल छोड हाथी की सवारी कर सकते हैं अंसारी बंधु!लखनऊ । विधानसभा चुनावों में जिन नेताओं को टिकट नहीं मिले हैं, उनमे से कई दल बदल रहे हैं। यूपी में भी कई नेताओं ने टिकट ना मिलने पर दल बदलें हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी अब साइकिल छोड हाथी की सवारी करने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने अंसारी बंधुओं को टिकट नहीं दिया।

इसके बाद से यूपी में कौमी एकता दल के अंसारी बंधु बीएसपी के संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल और बेटे को बीएसपी से टिकट मिल सकता है। माना जा रहा है कि सतीश चंद्र मिश्रा और अंसारी बंधुओं के बीच बातचीत हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बातचीत अंतिम दौर में है और कभी भी अंसारी बंधुओं का बीएसपी ज्वाइन करने का ऐलान हो सकता है। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार बीएसपी ने मऊ और मोहम्मदाबाद से सभी प्रत्याशियों को हटा लिया है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर अंसारी मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल और बेटे को बीएसपी टिकट दे सकती है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों जब समाजवादी पार्टी में मुलायम और शिवपाल यादव का जमाना था तब मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का विलय हुआ था। लेकिन अब पार्टी की कमान अखिलेश के हाथ में है। इस वजह से अंसारी बंधुओ को टिकट नहीं मिला। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More