BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वनडे जीत के बाद ऐसा बोले कोहली-जाधव

वनडे जीत के बाद ऐसा बोले कोहली-जाधवपुणे । भारत की एकदिवसीय टीम के नए कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हम विपक्षी टीम को बताना चाहते थे कि 63 रनों पर चार विकेट खोने के बाद भी हम मैच से बाहर नहीं हुए हैं। भारत ने रविवार को इंग्लैंड द्वारा दिए गए 351 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच तीन विकेट से जीतने में सफल रहा। कोहली ने 105 गेंदों में 122 रनों और केदार जाधव ने 76 गेंदों में 120 रनों की पारी खेल भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी की। मैच के बाद कोहली ने कहा, हम एक-एक रन लेकर मैच नहीं जीत सकते थे। हमें अपने विपक्षी को बताना था कि हमें भरोसा है कि हम जीत सकते हैं। उन्होंने जाधव की भी प्रशंसा की और कहा, 350 रनों का पीछा करते हुए हमने 63 रनों पर चार विकेट खो दिए थे तब हमें एक अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। कोहली ने कहा, केदार ने शानदार पारी खेली। न्यूजीलैंड श्रृंखला के दौरान हमने उनकी काबिलियत देखी थी। आज नंबर छह पर आकर ऐसी पारी खेलना आसान नहीं था। जाधव ने अपनी पारी का श्रेय कोहली को दिया है। जाधव ने कहा, अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपने देश के लिए मैच जीतना शानदार अहसास है। अपने घरेलू मैदान में मां, पिता, पत्नी और बेटी के सामने देश के लिए मैच जीतना खास है। अपनी इस मैराथन पारी का राज खोलते हुए जाधव ने कहा कि, मैं इतना लंबा खेल सका, क्योंकि कप्तान कोहली ने हमें बताया है कि बड़े लक्ष्य का पीछा कैसे किया जाता है। मैंने पहले कई मौके गंवाए हैं। विराट के साथ विकेट के बीच दौडऩा कठिन है, उसने थका दिया। लेकिन मैं इसको और बेहतर करूंगा। उन्होंने कहा, मैं ऐसा अपने कप्तान के कारण खेल सका। उन्होंने देश के लिए ऐसा कई बार किया है और मैंने कई बार ऐसे मौके गंवाए हैं। इसलिए आज मेरे पास रन बनाने का मौका था और विराट को दूसरे छोर पर देखने का भी। इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को जमकर बधाई संदेश दिए गए। आए दिन अपने ट्वीट से सुर्खियां बटोरने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के खिलाडिय़ों पर तंज कसते हुए लिखा कि भारतीय टीम ने दस गुना लगान वसूल लिया है। टीम इंडिया की जीत पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने विराट कोहली की टीम को बधाई दी। ऑलराउंडर इरफान पठान ने लिखा, चार विकेट खोने के बाद भी अद्भुत जीत दर्ज की। बहुत खूब टीम इंडिया। सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 2017 की पहली जीत! बहुत खूब टीम इंडिया, यह नए वर्ष की बेहतरीन शुरुआत है. जीतते रहें। अनिल कुंबले और टीम इंडिया को बधाई। यह शानदार चेज था। केदार जाधव की पारी देखकर खुशी के आंसू आ गए। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More