BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामन

आखिरकार नवजोत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का दामननई दिल्ली । क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व बीजेपी सांसद सिद्धू ने रविवार को दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से उनके निवास पर मुलाकात की। उनकी पत्नी भी कांग्रेस का हाथ थाम चुकी हैं।

हालांकि उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं किया गया। अभी तक इस बात पर भी सहमति नहीं बनी है कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंग। चर्चा है कि उन्हें अमृतसर ईस्ट से चुनाव में खड़ा किया जा सकता है। वहीं इस बात की भी चर्चा है कि सिद्धू ने प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ही बता दिया था कि सिद्धू कांग्रेस में हैं और चुनाव भी लड़ेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी कर ली गई। माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है।

पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका न मिलने से नाराज होकर सिद्धू ने बीजेपी छोड़ दी थी। चर्चा थी कि वह आम आदमी पार्टी में जाने वाले हैं, लेकिन वहां भी संभवत: बड़ी भूमिका न मिलने के चलते उनकी बात बन नहीं पाई। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ा। रविवार को आखिरकार वह कांग्रेस में शामिल हो ही गए। उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More