BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पुणे वनडे : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

पुणे वनडे : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसलापुणे । भारतीय क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार एकदिवसीय मैच खेल रही भारतीय टीम में इस एकदिवसीय मैच के लिए मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा को शामिल नहीं किया गया है। 

इसके अलावा, इंग्लैंड की एकादश टीम में सैम बिलिंग्स, जॉन बेयर्सटो, लियम डॉसन और लियाम प्लंकट को इस मैच के लिए जगह नहीं मिली है। एकदिवसीय श्रृंखला से पहले भारत ने इंग्लैंड को टेस्ट श्रृंखला में 4-0 से मात दी थी। रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले में भारत इस मानसिक बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा। इस समय आईसीसी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज इंग्लैंड 1984-85 से भारत में एकदिवसीय श्रृंखला नहीं जीत पाई है। मेहमान टीम अपनी इस बुरे इतिहास को बदलने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कागजों पर दोनों टीमें मजबूत हैं। इंग्लैंड ने इंडिया ए के खिलाफ खेले गए पहले अभ्यास मैच में जीत हासिल की थी तो दूसरे मैच में इंडिया ए ने इंग्लैंड को हराया था। भारत के नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करने आ सकते हैं। मध्य क्रम में कोहली, युवराज सिंह, अंजिक्य रहाणे और धौनी के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी। 

गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ उमेश यादव तेज गेंदबाजी का भार साझा कर सकते हैं। रविचन्द्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा दोनों का अंतिम एकादश में खेलना तय है। इन दोनों पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी। वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश दौरे से अपना नाम वापस लेने वाले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन की वापसी टीम के लिए अच्छा संकेत है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी काफी हद तक सलामी जोड़ी जेसन रॉय और ऐलक्स हेल्स पर निर्भर करती है। मध्य क्रम में जोए रूट से इंग्लैंड को काफी उम्मीदें होंगी। वह टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं। उनके अलावा मध्यक्रम में मोर्गन, जॉन बेयर्सटो और मोइन अली भी टीम के लिए अहम साबित होंगे। अली बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम में अहम रोल अदा करते आए हैं। भारत जैसे देश में जहां पिच हमेशा से स्पिनरों की मददगार रही, ऐसे में मोइन और लेग स्पिनर आदिल राशिद की जोड़ी इंग्लैंड के लिए अहम रोल अदा करेगी। 

टीमें (संभावित) : 

भारत :- विराट कोहली (कप्तान), महेन्द्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, युवराज सिंह, अंजिक्य रहाणे, लोकेश राहुल, रविचन्द्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्य, उमेश यादव। 

इंग्लैंड :- इयोन मोर्गन (कप्तान), एलेक्स हेल्स, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैक बॉल, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जोए रूट, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जॉन बेयर्सटो, लियम डॉसन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, डेविड विले।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More