BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बीजेपी आज जारी करेगी यूपी-उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची

बीजेपी आज जारी करेगी यूपी-उत्तराखंड के लिए उम्मीदवारों की पहली सूचीनई दिल्ली । बीजेपी चुनाव समिति की आज दिल्ली में बैठक है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले माह होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी आज उम्मीदवारोंकी पहली सूची जारी कर सकती है। बीजेपी इससे पहले पंजाब और गोवा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। दोनों ही राज्यों में एक चरण में चार फरवरी को चुनाव होने हैं।

बीपेपी ने पंजाब में 17 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं, गोवा में बीजेपी ने 29 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं, जबकि गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। यूपी में सात चरणों में चुनाव होने वाले है। पहला चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग होगी। तीसरें चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोटिंग होगी। चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। छठें चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर चार मार्च को वोटिंग होगी। सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर आठ मार्च को वोटिंग होगी।

उत्तराखंड में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव 15 फरवरी को कराए जाएंगे। चुनावों का नोटिफिकेशन 20 जनवरी 2017 को जारी होगा। वहीं नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 27 जनवरी होगी। 28 तारीख को नामों की छंटाई होगी। 11 मार्च को सभी राज्यों के वोटों की गिनती एक साथ की जाएगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More