BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मायावती ने जन्मदिन पर प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और सपा पर कसा तंज

मायावती ने जन्मदिन पर प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी और सपा पर कसा तंजलखनऊ । रविवार को मायावती 61 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन पर करोडों रुपये की माला पहनने से सुर्खियों में आई मायावती इस बार बेहद ही सादे तरीके से अपना जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन सपा की तरह शाही अंदाज में नहीं होता, मैंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से सादगी के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए कहा है। 

अमूमन अपने जन्मदिन को बड़े स्तर पर मनाने वाली मायावती ने इस बार कोई रैली नहीं की, उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस करके समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा गुंडे बदमाशों की पार्टी मानी जाती है, जिसके कारण प्रदेश में जंगलराज ही चलता रहा है जो आज भी बरकरार है। सपा के राज में मुजफ्फरनगर दंगे हुए, अखलाक की हत्या हुई है. ऐसे में आप कैसे सपा को वोट देंगे।

मायावती ने बीजेपी पर निशान साधते हुए कहा कि बीजेपी के खिलाफ जनता में गुस्सा है।नोटबंदी के 50 दिन से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी पीएम यह नहीं बता पा रहे हैं कि इससे कितना काला धन पकड़ा गया है। नोटबंदी का फैसला राजनीतिक स्वार्थ के लिए लिया गया, अब उत्तर प्रदेश में जनता बीएसपी को सत्ता में लाने का निश्चय कर चुकी है। अगर बीजेपी बीएसपी की अध्यक्ष और उनके परिवार की संपत्ति का ब्योरा चाहती है, तो सबसे पहले बीजेपी अपने नेताओं की संपत्ति का खुलासा करें। 

गौरतलब है कि मायावती अपना जन्मदिन जन-कल्याण दिवस के रूप में मनाती हैं लेकिन इस बार आचार संहिता लगे होने की वजह से है उन्होंने अपने जन्मदिन समारोह से उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड को अलग रखा है। मायावती साल 2010 में जन्मदिन के दिन नोटों की माला पहनने से विवादों में आ गई थीं। बता दे कि मायावती साल 1995 में पहली बार मायावती मुख्यमंत्री बनीं और तब से आज तक 4 बार यूपी की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक टीचर थीं और आईएएस की तैयारी कर रही थीं। उन्हें कांशीराम राजनीति में लाए थे। बीएसपी में आने के बाद मायावती ने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा और 4 बार सीएम रहने के बाद अब पांचवी बार अकेले दम पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में जोर आजमा रही हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More