देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । बाप-बेटे के दो गुटों में बंटी समाजवादी पार्टी में चुनाव चिह्न साइकिल पर दावे को लेकर चुनाव आयोग में सुनवाई शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश गुट की ओर से रामगोपाल यादव चुनाव आयोग पहुंच चुके हैं। अखिलेश खेमे की तरफ से किरणमय नंदा, नरेश अग्रवाल, अक्षय यादव और सुरेंद्र नागर भी पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच सिंबल के मसले पर वहां तकरार हुई। आयोग के बाहर मुलायम समर्थक उनके पक्ष में नारे लगा रहे हैं। आयोग में अखिलेश खेमे का पक्ष कपिल सिब्बल रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि आज चुनाव आयोग में ट्राइब्युनल की तर्ज पर मामले की सुनवाई हो रही है। सुनवाई के दौरान तीनों चुनाव आयुक्तों के साथ चुनाव आयोग के कानूनी सलाहकार भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों से अपनी बात सबूतों के आधार पर रखने को कहा जाएगा। मामले की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने अपने पक्ष में आयोग को मुख्य रूप से तीन दस्तावेज दिए हैं- 1. समाजवादी पार्टी का संविधान, 2. रामगोपाल यादव की बर्खास्तगी की चि_ी और तीसरा एक पत्र जिसमें कहा गया है कि रामगोपाल ने जो सम्मेलन बुलाया, वह असंवैधानिक है।
उधर जवाब में दूसरे पक्ष के याचिकाकर्ता रामगोपाल यादव (अखिलेश यादव के खेमे से) ने आयोग से कहा है कि सम्मेलन बुलाने के लिए उन्हें अधिकृत किया गया था। 55 प्रतिशत सदस्यों ने सम्मेलन के लिए सहमति दी थी जबकि संविधान के मुताबिक 40 प्रतिशत से अधिक सदस्य लिखित में दें तो पार्टी संविधान के हिसाब से आपात अधिवेशन बुलाया जा सकता है। साथ ही रामगोपाल यादव ने 200 से अधिक विधायकों और 15 से अधिक सांसदों के समर्थन की चि_ी भी दी है। इस बात की संभावना भी है कि अगर आयोग दोनों पक्षों की दलीलों से संतुष्ट नहीं होता है या दोनों की दलीलों में दम लगता है तो वह चुनाव चिह्न को जब्त भी कर सकता है। ऐसे में दोनों ही पक्षों को अगले चुनाव में साइकिल के अलावा कोई और चुनाव चिह्न लेना होगा।
रामगोपाल का घर बना वॉर रूम
अखिलेश खेमे के नेता दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। चुनाव आयोग में जवाब देने से पहले रामगोपाल यादव का घर अखिलेश खेमे के लिए वॉर रूम बना हुआ है। रामगोपाल यादव के दिल्ली के लोधी एस्टेट हाउस पर सपा के सांसद और अन्य नेता लगातार पहुंच रहे हैं।
मुलायम से दावा वापस लेने की अपील
इससे पहले, सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने मुलायम सिंह से अपील की है कि वह साइकिल से दावा वापस ले लें। अग्रवाल ने मुलायम से अपील की है कि वह चुनाव आयोग में पीछे हट जाएं और अखिलेश को आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा है, ‘हर पिता चाहता है कि उनका बेटा आगे बढ़े और अखिलेश तो सितारा है। नेताजी ऐसा करेंगे तो उनका सम्मान और कद ऊंचा रहेगा और हम सब एक रहेंगे।’ इससे पहले मुलायम सिंह ने नरम रुख दिखाते हुए अखिलेश को ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
केबीसी के अगले सीजन की तैयारियां शुरू, बिग बी ने दी जानकारी