BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

समर्थकों से मिल रहे अखिलेश, चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी में!

समर्थकों से मिल रहे अखिलेश, चुनाव प्रचार अभियान की तैयारी में!लखनऊ । समाजवादी पार्टी में पिता-पुत्र के बीच तकरार खत्म होने के अब कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। अब दोनों ही गुट कार्यकर्ताओं और समर्थकों को रिझाने में लगे हैं। बुधवार को मुलायम सिंह भी कार्यकर्ताओं के बीच गए और उनसे साथ देने की अपील की। वहीं आज अखिलेश यादव भी कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे। साथ ही अखिलेश अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार अखिलेश अब अकेले ही चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी में है। ज्ञातव्य है कि अभी मुलायम सिंह और शिवपाल दिल्ली में हैं। मुलायम और शिवपाल शुक्रवार को चुनाव आयोग के समक्ष चुनाव चिह्न साइकिल को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। वहीं अखिलेश गुट को भी इस मामले में शुक्रवार को चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखना है। ज्ञातव्य है कि कल मुलायम और शिवपाल दिल्ली जाने से पहले लखनऊ में पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। वहां मुलायम सिंह कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत संघर्ष के बाद बनी है। साथ ही उन्होनें कहा कि हमने पार्टी की एकता के लिए बहुत समय दिया है और पार्टी की एकता में कोई बाधा ना डाले। ज्ञातव्य है कि मुलायम सिंह पार्टी में झगडे का कारण रामगोपाल को मान रहे हैं। मुलायम ने एक बार फिर रामगोपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि रामगोपाल बहुत पहले से ही मोटरसाइकिल चुनाव चिन्ह के साथ अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी बनाने में लगे थे। साथ ही मुलायम ने रामगोपाल पर बीजेपी से मिले होने का आरोप भी लगाया।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More