BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

याहू का नाम हो जाएगा ऑल्टाबा इंक डॉट!

याहू का नाम हो जाएगा ऑल्टाबा इंक डॉट!नई दिल्ली । गूगल के बाद दुनिया का दूसरा सबसे मशहूर सर्च इंजन रहा याहू अपने अंतिम दिनों में है और जल्द ही इसका नाम बदलकर ऑल्टाबा इंक डॉट होने जा रहा है। अगर 4.8 अरब डॉलर की वेराइजन डील हो जाती है तो कंपनी के बोर्ड का साइज भी आधा हो और याहू की कॉरपोरेट आइडेंटिटी भी बदल जाएगी। 

घाटे में चल रही याहू अपनी डिजिटल सर्विसेस वेराइजन कम्युनिकेशन को बेचने जा रही है। इसके तहत ईमेल, वेबसाइट्स, मोबाइल ऎप्स और एडवर्टाइजिंग टूल्स वेराइजन को मिल जाएंगे। नए नाम ऑल्टाबा पर याहू से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि ये नाम असल में ऑल्टरनेटिव और अलीबाबा को मिलाकर बनाया गया है। 

याहू के 10 मेंबर वाले बोर्ड में फिलहाल सीईओ मैरिसा मेयर समेत चार डायरेक्टर हैं। वेराइजन डील के बाद ये सभी बोर्ड से इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि हाल ही में याहू अकाउंट्स की हैकिंग की दो घटनाओं के बाद वेराइजन डील खतरे में पड गई थी। इस हैकिंग में 1 अरब से ज्यादा यूजर्स के अकाउंट से पर्सनल जानकारियां चुरा ली गई थीं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More