BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नहीं सुलझा पिता-पुत्र का झगडा, आज दिल्ली जा रहे हैं मुलायम सिंह

नहीं सुलझा पिता-पुत्र का झगडा, आज दिल्ली जा रहे हैं मुलायम सिंहलखनऊ । समाजवादी पार्टी का संग्राम अभी जारी है। मुलायम के नरम रुख के बाद कल अखिलेश उनके मिलने के लिए गए थे। पिता-पुत्र के बीच कल बंद दरवाजे के पीछे करीब पौने दो घंटे तक बाततचीत हुई लेकिन सुलह नहीं हो पाई। मुलायम सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चाहते हैं लेकिन अखिलेश खुद अध्यक्ष बने रहने पर अडे रहे और सुलह की 8वीं कोशिश भी बेकार गई। अब आज मुलायम सिंह दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

ज्ञातव्य है कि मुलायम सिंह और अखिलेश दोनों गुट दोनों ही सपा के चुनाव चिह्न साइकिल पर अपना अपना दावा ठोका है। चुनाव आयोग के निर्देश पर दोनों गुटों ने अपने एमपी, एमएलए और एमएलसी के समर्थन का हलफनामा चुनाव आयोग को सौंप दिया है। चुनाव नजदीक है और पिता-पुत्र का झगडा सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है। 

ऐसे में अब चुनाव चिह्न साइकिल दोनों में से किस गुट को मिलेगा यह तय होना अभी शेष है। ऐसा भी हो सकता है कि चुनाव आयोग इस चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दोनों गुटों को अलग अलग चुनाव चिह्न दे सकता है। समाजवादी सूत्रों के मुताबिक कल अखिलेश यादव के साथ बैठक में मुलायम सिंह ने टिकट बांटने की जिम्मेदारी अखिलेश को देने की बता कही। साथ ही अखिलेश को सीएम का चेहरा बनाने पर भी वे राजी हो गए। अमर सिंह को पार्टी से निकालने की बात पर भी दोनों सहमत हो गए। लेकिन बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को लेकर बात अटक गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश ने मुलायम से कहा कि आप अध्यक्ष बन जाइएगा लेकिन ढाई महीने बाद, तब तक चुनाव भी खत्म हो जाएंगे। लेकिन मुलायम सिंह इस बात पर राजी नहीं हुए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More