BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया थाली बजा कर प्रदर्शन

नोटबंदी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया थाली बजा कर प्रदर्शनअजमेर । कांग्रेस ने नोटबंदी का विरोध तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को महिला कांग्रेस ने यहां थाली बजाकर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में थालियां लेकर बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा ने कहा कि सरकार ने नोटबंदी की समस्या के लिए 50 दिन का समय मांगा था लेकिन, आज तक कुछ भी सही नहीं हुआ है। देश-प्रदेश व गांव में लोग बेरोजगार हो गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को उठाना पड़ा है। जिसने पाई-पाई बचाकर रखी थी। उस पाई-पाई को भी लेना दूभर हो गया है। इस निर्णय से नाराज महिलाओं ने सोमवार को कलक्टे्रट पर थाली बजाकर सरकार को जगाने का काम किया है। सरकार को इस गलत फैसले के लिए जनता व महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। इस विषय को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है और कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारा पूछे गए पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। इस प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, देहात अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, जिला सेवादल प्रमुख शैलेंद्र अग्रवाल, अभिलाषा विश्नोई, अरुणा कच्छावा, रजनी कहार सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।      

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More