BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जियो की टक्कर में वोडाफोन का सुपरऑवर ऑफर

जियो की टक्कर में वोडाफोन का सुपरऑवर ऑफरमुंबई । टेलीफोन सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए सुपरऑवर ऑफर लेकर आई है। इसके तहत उपभोक्ता 16 रुपये में एक घंटे तक असीमित डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा सभी सर्कल में सोमवार से प्रभावी हो जाएगा। इस अनूठी पेशकश पर वोडाफोन इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, सुपर ऑवर के साथ हम उन सभी बाधाओं को दूर करना चाहते हैं जो उपभोक्ताओं को इंटरनेट का इस्तेमाल करने से रोकती हैं। आप हर घंटे मामूली से शुल्क पर जितना चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं और जी भरकर डाउनलोडिंग कर सकते हैं।

9 जनवरी 2017 से शुरू होने वाले वोडाफोन सुपर ऑवर के साथ एक घंटे के लिए पाएं :

-अनलिमिटेड 4जी/3जी डेटा मात्र 16 रुपये में

-अनलिमिटेड लोकल वोडाफोन टू वोडाफोन वॉइस कॉल्स मात्र 7 रुपये में

-अनलिमिटेड 2जी डेटा मात्र 5 रुपये में

सुपर ऑवर 4जी/ 3जी पैक की कीमत 16 रुपये से शुरू होती है, जो विभिन्न सर्कलों में अलग-अलग है।

4जी/ 3जी ऑफर बिहार, झारखण्ड, एमपी एवं छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना में उपलब्ध नहीं है। सुपर ऑवर को डिजिटल चैनल या रीटेल टच पॉइन्ट्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More