BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुलायम बोले, जब सपा में कोई विवाद है ही नहीं, तो समझौता कैसा

मुलायम बोले, जब सपा में कोई विवाद है ही नहीं, तो समझौता कैसालखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं और समाजवादी पार्टी में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा में बैठक और मुलाकातों का दौर चल रहा है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव साथ रविवार सुबह लखनऊ पार्टी दफ्तर पहुंचे। कुछ देर पार्टी कार्यालय में रुकने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

दिल्ली पहुंचने से पहले मुलायम सिंह ने कहा कि जब सपा में कोई विवाद है ही नहीं, तो समझौता कैसा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियां शुरू करने को कहा। मुलायम सिंह यादव अखिलेश पर कड़ा रूख अपना सकते हैं। वे चुनाव आयोग को अखिलेश के हलफनामे का जवाब दे सकते हैं और साइकिल पर दावा ठोक सकेत हैं। बता दें कि लखनऊ पार्टी दफ्तर पर अखिलेश समर्थकों ने कब्जा कर लिया था।

गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में मुलायम सिंह के घर पर बैठकों का दौर चला। आजम खान समेत कई वरिष्ठ नेता पिता पुत्र को मनाने की कोशिश में जुटे रहे। इस दौरान एक भी नेता मीडिया से मुखातिब नहीं हुए। अंबिका चौधरी ने काफी पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक है। पार्टी एक हो जाएगी। बैठक में क्या बातें हुई, इस सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह, राम गोपाल, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा से काफी खफा हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More