BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पहाडी इलाकों में बर्फबारी ने बढाई ठंड

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पहाडी इलाकों में बर्फबारी ने बढाई ठंडशिमला । उत्तर भारत में ठंड ने फिर से दस्तक दे दी है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार तडके हुई बारिश से फिर ठंड का अहसास बढ गया है। दिल्ली एनसीआर में शनिवार तडके हल्की बारिश शुरू हो गई। बदले मौसम और बारिश के कारण सुबह तक अंधेरा छाया रहा। दिल्ली एनसीआर में आज सुबह हुई बारिश के कारण अचानक ठंड बढ गई है।

वहीं पहाडी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाके और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। पहाडी इलाकों की इस बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढा दी है। बर्फबारी के कारण हिमाचल में शिमला, कुफरी, नरकंडा और मसोहोबरा को जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं कश्मीर में बर्फबारी से जम्मू से कश्मीर का भी संपर्क टूट गया है। बर्फबारी के कारण पहाडी इलाकों में बिजली की सेवा भी बाधित हो रही है। ज्ञातव्य है कि बर्फबारी की वजही से कल श्रीनगर के एयरपोर्ट को बंद करना पडा था। साथ ही श्रीगनर-जम्मू नेशनल हाइवे भी बंद कर दिया गया। कई यात्री बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। हाइवे बंद करने से गाडियों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमस्खलन होने की आशंका को देखते हुए मध्यम खतरे की चेतावनी जारी की गई है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More