BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिल का दौरा पडने से मशहूर अभिनेता ओम पुरी का निधन

दिल का दौरा पडने से मशहूर अभिनेता ओम पुरी का निधनमुंबई । बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता में शुमार ओम पुरी अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडने से उनकी मौत हो गई। वे 66 साल के थे। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके फैंस सकते में हैं। ओम पुरी उन चंद कलाकारों में से एक थे जिन्होंने समानान्तर सिनेमा से लेकर कमर्शल सिनेमा तक में कामयाबी हासिल की। 

ओम पुरी ने बॉलीवुड में नहीं बल्कि हॉलीवुड में काम किया है। ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी। ओम पुरी अपनी पत्नी से 2013 से अलग रह रहे थे और 2013 में उनका तलाक हो गया था। उनका इशान नाम का एक बेटा भी था। ओम पुरी ने बॉलिवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।

ओमपुरी ने कॉमिडी से लेकर गंभीर किरदारों को बखूबी निभाया। आक्रोश, आरोहन, अर्धसत्य, माचिस उनकी उन फिल्मों में है जिन्होंने हर शख्स के दिल को छुआ। उनका अभिनय काबिलेतारीफ रहा है। वह हिंदी के अलावा अंग्रेजी, कन्नड़ और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके थे। ओमपुरी आवाज के धनी थे। कई डॉक्युमेंट्री और फिल्मों में उनकी आवाज को शामिल किया गया और इसी के बूते उन्होंने उसे एक अलग मुकाम पर पहुंचाया। मराठी फिल्म `घासीराम कोतवाल` (1976) से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। 

फिल्म अर्धसत्य के लिए ओमपुरी को नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उनका किरदार सामाजिक और राजनैतिक बुराइयों का विरोध करता है। ओम पुरी ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट पुणे में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं। -ओम पुरी की मौत पर अभिनेता रजा मुराद ने दुख जताया है। रजा मुराद ने कहा कि कहा कि ओम पुरी ने बीच में बहुत ज्यादा शराब पीनी शुरू कर दी, जिसकी वजह से उनकी सेहत ने उनका साथ नहीं दिया। मुराद के मुताबिक, बेहद आम शक्ल सूरत होने के बावजूद ओम पुरी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

-खेल मंत्री विजय गोयल ने ट्विटर पर लिखा, भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित अभिनेता ओम पुरी जी के अचानक देहांत से बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ हैं।

-फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, प्रतिभाशाली अभिनेता ओम पुरी हमारे बीच नहीं रहे। फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More