देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बरेली । 2017 की ऐसी ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ कि आप भी सुनकर हैरान रह जाएंगे। बरेली के समाजवादी लॉयर्स फ्रंट के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने यह भीष्म प्रतिज्ञा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए की है। प्रमोद यादव ने अखिलेश की सेवा के लिए शादी न करने का फैसला किया है, क्योंकि उनकी ‘शादी’ तो समाजवादी पार्टी से हो चुकी है! 44 साल के प्रमोद ने पिछले एक दशक में पार्टी के लिए कई बार प्रचार किया है। अखिलेश को पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने विरोधस्वरूप लॉयर्स फ्रंट से भी नाता तोड़ लिया। भले ही मुलायम परिवार में चल रहे उठापटक से वह परेशान हैं लेकिन अखिलेश के लिए उनके सपॉर्ट में कोई कमी नहीं आई। प्रमोद कहते हैं, ‘नेताजी को अखिलेश को पार्टी अध्यक्ष बना देना चाहिए, जो भी हो मैं हमेशा अखिलेश के साथ हूं।’ प्रमोद ने बताया कि अखिलेश ने एक बार उन्हें एक लडक़ी से शादी का सुझाव दिया था, लेकिन पार्टी वर्कर और वकील होने के नाते अपने टाइट शेड्यूल का हवाला देकर बड़ी विनम्रता से शादी से इनकार कर दिया। प्रमोद ने बताया, ‘अखिलेश ने गोरखपुर में कन्या विद्या धन वितरण कार्यक्रम में जुटी भीड़ में पहुंची एक लडक़ी से शादी का सुझाव दिया था, उन्होंने शादी के बारे में मेरी राय मांगी थी और मैंने इनकार कर दिया था।’
जो लोग प्रमोद को जानते हैं, वे उन्हें अखिलेश का ब्लू-आइड बॉय (पसंदीदा) कहते हैं। प्रमोद की लंबाई 4 फुट से भी कम है। 3 फुट 8 इंच के प्रमोद पार्टी या अखिलेश के हर कार्यक्रम का आकर्षण बिंदु बने रहते हैं। हाल में सीएम अखिलेश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रमोद की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
राहुल और अखिलेश की मौजूदगी में इंडिया गठबंधन का गाना जारी
शादी की वायरल फोटो पर साईं पल्लवी ने तोड़ी चुप्पी, फोटो को क्रॉप करके वायरल. . . .