BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

टीम सलेक्शन: कोहली की ताजपोशी, धोनी के चयन पर भी निगाहें !

टीम सलेक्शन: कोहली की ताजपोशी, धोनी के चयन पर भी निगाहें !नई दिल्ली । इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम का चयन होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार जब इंग्लैंड के खिलाफ चयनकर्ता टीम इंडिया का चयन के लिए बैठेंगे तो यह तय है कि विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपों की कप्तानी भी दी जा सकती है। जो भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट में नए युग की शुरूआत होगी।

एमएस धोनी ने सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ दी और ऐसे में अब टेस्ट कप्तान विराट कोहली को इन दोनों प्रारूपों में टीम की कमान सौंपी जा सकती है। कोहली को कप्तानी का जिम्मा सौंपे जाने को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं है लेकिन चयनकर्ताओं के लिये उचित संतुलन बनाते हुए दो टीमों का चयन करना आसान नहीं होगा क्योंकि कई खिलाड़ी अब भी चोटों से जूझ रहे हैं। मुंबई के दो बल्लेबाज रोहित शर्मा और अंजिक्य रहाणे चोटिल होने के कारण बाहर हैं। इससे खराब फार्म में चल रहे शिखर धवन को फिट होने की स्थिति में के एल राहुल के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। माना जा रहा है कि चयनकर्ता किसी बिल्कुल नये खिलाड़ी पर भरोसा दिखायें। कर्नाटक के राहुल चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाये थे जबकि दिल्ली के बल्लेबाज शिखर धवन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गये थे। बायें हाथ के बल्लेबाज धवन ने जनवरी में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे मैच खेले थे। पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने के बाद उन्होंने अगले तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाये थे। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में तिहरा शतक जडऩे वाले करूण नायर को रहाणे के स्थान पर सीमित ओवरों की टीम में चुने जाने की संभावना है। दूसरे ऑफ स्पिनर जयंत यादव को चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या चयनकर्ता मैच फिटनेस साबित किये बिना इन दोनों गेंदबाजी आलराउंडरों का चयन करते हैं या नहीं। धोनी भले ही कप्तानी से हट गये हैं लेकिन उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में खुद को उपलब्ध रखा है। चयनकर्ताओं को भी इससे अवगत करा दिया गया है जो कि अन्य दावेदारों पर उन्हें ही तरजीह देंगे।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More