देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। यह बैठक दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होगी। माना जा रहा है कि इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की रणनीति तय हो सकती है। साथ ही इस बैठक में नोटबंदी और सर्जिकल स्ट्राइक भी मुख्य मुद्दे होंगे। बैठक में सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों समेत देश भर से लगभग 350 सदस्य शामिल होंगे।
पीएम भी बैठक में रहेंगे मौजूद:
हांलांकि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता अमित शाह करेंगे लेकिन बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह आज शाम पांच बजे बैठक का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद अमित शाह का अध्यक्षीय भाषण देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीजेपी की इस बैठक में नोटबंदी का विरोध करने के लिए कांग्रेस, एसपी, बीएसपी और टीएमसी के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। साथ ही कार्यकारिणी की बैठक में आम बजट को लेकर भी चर्चा होगी। बजट पर सदस्यों के विचार लिए जाएंगे और राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव भी रखे जाएंगे। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नोटबंदी के फायदे और कृषि पर सरकार की नीतियों और उसके फायदों को गिनाया जाएगा। वहीं राजनैतिक प्रस्ताव में सर्जिकल स्ट्राइक को मोदी सरकार की बडी उपलब्धियों को भी बताया जायेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज