देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के प्रशंसकों ने मैडम तुसाद में अभिनेता का मोम का पुतला लगाए जाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। वेबसाइट आईपीटिशन्स डॉट कॉम के मुताबिक, राजेश खन्ना ने उत्कृष्ट योगदान दिया है और उन्होंने भारतीय सिनेमा पर गहरा प्रभाव डाला है। यह आवश्यक है कि मौजूदा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ियां भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनके द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को जाने। राजेश खन्ना भारत के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। उन्होंने 163 फिल्मों में काम किया जिसमें बतौर मुख्य एकल नायक 106 फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने आराधना सहित 1969 से 1972 के बीच लगातार 15 हिट फिल्म दिए। बाद में राजनीति से जुड़ जाने वाले राजेश खन्ना का जुलाई 2012 में निधन हो गया। मैडम तुसाद द्वारा प्रसिद्ध मोम की कृतियों को प्रदर्शित करने के लिए जल्द ही यहां रीगल सिनेमा में एक स्थायी प्रदर्शन संग्रहालय की स्थापना की जाएगी। भारत में यह पहला मैडम तुसाद संग्रहालय होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लाठीचार्ज से रालोद में भड़का आक्रोश, सीएम का पुतला दहन
विप्र यात्रा 121 गांव से होकर गुजरेगी : राजेश
बाजना में रालोद ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका