BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खाट पर हुक्का पीती नजर आ रही बेगम जान

खाट पर हुक्का पीती नजर आ रही बेगम जानबॉलीवुड की अभिनेत्री विद्या की पिछली फिल्म कहानी 2 थी। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिलहाल विद्या ने इस फिल्म की ओर ध्यान हटाकर आपनी आने वाली फिल्म पर पूरा फोकस कर लिया। विद्या बालन अपनी एक और फिल्म लेकर आ रही है जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। इस फिल्म का नाम है बेगम जान। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा नसीरूद्दीन शाह, गौहर खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। बेगम जान की पहली झलक में विद्या खाट पर लेटी हुक्का पीती नजर आ रही हैं। उसी खाट पर गौहर खान भी बैठी दिख रही हैं। इस फिल्म की कहानी आजादी से पहले हुए बंटवारे के वक्त की है। यह एक वेश्यालय की कहानी है जिसकी मालकिन के किरदार में विद्या बालन है। फिल्म का कंटेंट बोल्ड है इसलिए इसी तरह के संवाद और दृश्य भी फिल्म में हैं। सेंसर ने फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया है, यानी कि उम्र 18 वर्ष से ज्यादा के ही लोग इसे देख पाएंगे।

बेगम जान साल 2015 में आई बंगाली फिल्म राजकाहिनी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में कुल 11 अभिनेत्रियां काम कर रही हैं। बेगम जान का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म के बंगाली वर्जन को भी श्रीजीत ने ही डायरेक्ट किया था। यह फिल्म इसी साल 17 मार्च को रिलीज होगी। आपको बता दें कि पहले यह फिल्म जनवरी में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन बॉक्स आॅफिस पर दंगल का जोर देखते हुए इस फिल्म की रिलीज डेट को बढ़ा दी गई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More