BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुंबई पहुंचे रिजवी और खुशी के शव, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार

मुंबई पहुंचे रिजवी और खुशी के शव, बुधवार को होगा अंतिम संस्कारमुंबई । हाल ही में इस्तांबुल में नव वर्ष के मौके पर हुए आतंकी हमले में मारे गए 39 लोगों में शामिल दो भारतीयों के शव बुधवार सुबह पांच बजे के लगभग तुर्किश एअरलाइन्स के विमान के जरिए मुंबई पहुंचे। इन दोनों व्यक्तियों का ताल्लुक बॉलीवुड से था। अबीस रिजवी फिल्म निर्माण में खुशी फैशन डिजाइनर के रूप में बॉलीवुड में ख्यात थीं। शव लाए जाने के समय भाजपा सांसद किरीट सोमैया हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

सोमैया ने कहा कि शवों को लेकर आया तुर्किश एअरलाइन्स का विमान सुबह पांच बजे के थोड़ी देर बाद मुंबई हवाई अडडे पर उतरा। रिजवी का शव बांद्रा स्थित उनके घर ले जाया गया, वहीं खुशी का शव वडोदरा ले जाया गया जहां बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिजवी का अंतिम संस्कार भी बुधवार को ही किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि 1 जनवरी को तडके इस्तांबुल स्थित रीना नाइटक्लब में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर गोलियां बरसाकर एक बंदूकधारी ने 39 लोगों को मार डाला था। दोनों भारतीय खुशी और रिजवी सहित 15 विदेशी नागरिक भी इस हमले में मारे गए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More