BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शीतलहर का प्रकोप जारी, नए वर्ष का नहीं दिखा सूरज

शीतलहर का प्रकोप जारी, नए वर्ष का नहीं दिखा सूरजवाराणसी । जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। ठंड का आलम यह हैं कि नए साल पर लोगों को सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए हैं। बाबतपुर स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में वृद्धि जरूर हुई है पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बहुत अंतर न होने के चलते कपड़ों में लदे लोग दिन भर ठंड से ठिठुरते रहे। दिन ढलने के बाद ठंडी हवा की बयार चलने लगी जिसके चलते सिहरन और बढ़ गई, ऐसे में सड़कों पर भी जल्द ही सन्नाटा छा गया। हालांकि रविवार के चलते बाजार बंद थे लेकिन नए साल के जश्न में डूबे लोगों ने भी घरों में दुबके रहने में ही अपनी भलाई समझी। 

लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी तो ठंड के चलते स्कूलों और कॉलेजों में लगातार छुट्टी करते जा रहे हैं लेकिन अलाव पर न जिला प्रशासन की नजर है न ही नगर निगम प्रशासन की। राहगीर हों या रिक्शा ट्रॉली चालक शहर में किसी के लिए भी इस ठंड से बचाव को कोई रास्ता नहीं है। नगर निगम चाहे जो दावा करे पर अलाव कहीं दिख नहीं रहे हैं। जहां कहीं कुछ लकड़ियां डाली भी गई है वो गीली होने के कारण जल नहीं पा रही है। अस्पतालों में ठण्ड से पीड़ित मरीजों की संख्या भी निरन्तर बढ़ती जा रही है। पुरवा और पछुआ के सम्मिलित योग से ठण्ड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More