BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हिमाचल में नववर्ष पर हो सकती है बर्फबारी

हिमाचल में नववर्ष पर हो सकती है बर्फबारीशिमला । हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय स्थलों में नववर्ष के मौके पर पर्यटकों को बर्फबारी का नजारा देखने का मौका मिल सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में नववर्ष पर बर्फबारी का अनुमान जताया है। राज्य के मौसम विभाग कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण निर्जन स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने तीन जनवरी से राज्य में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, कल्पा और डलहौजी में तीन से छह जनवरी के बीच बर्फबारी की संभावना है।कोलकाता से अपने दोस्तों के साथ शिमला आईं एक पर्यटक जूही चौधरी ने कहा, हम पिछले तीन दिनों से बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। अगर बर्फबारी हुई तो हम पहली बार यह नजारा देखेंगे। राज्य में अभी तक कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन 25 दिसंबर से राज्य के तापमान में गिरावट आई है। लाहौल एवं स्पीति जिले में केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में रात का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री कम रहा, जबकि मनाली में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और धर्मशाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शिमला में 1990, 1995, 2000 और 2002 में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बर्फबारी हुई थी।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More