BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, 2014 से अब तक 27 रेल हादसे, 259 मौतें

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, 2014 से अब तक 27 रेल हादसे, 259 मौतेंनई दिल्ली। पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा इतना भयानक था कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इस हादसे में कम से कम 23 यात्रियों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए, लेकिन कांग्रेस ने रेल हादसे पर भी राजनीति शुरू कर दी है। 

 

कांग्रेस ने रेल हादसों का रिकॉर्ड बनाने वाली केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा वर्ष 2014 में सत्ता में आई, तब से अब तक 27 रेल हादसे हो चुके हैं, जिनमें 259 यात्रियों की जान गई और 899 घायल हो गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीटों की झड़ी लगाते हुए कहा, मोदी सरकार मई, 2014 में सत्ता में आई। तब से अब तक 27 रेल हादसे हो चुके हैं, जिनमें 259 यात्रियों की मौत हो गई और 899 घायल हो गए। सरकार कब जागेगी?

 

एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, उत्कल एक्सप्रेस हादसे में मारे गए यात्रियों के परिवारों के प्रति हार्दिक शोक-संवेदना। निर्दोषों की मौत, रेलवे की सुरक्षा पर गंभीर बादल। सुरजेवाला ने बाद में मीडिया से कहा कि मुआवजे की रकम उन लोगों की जान नहीं लौटा सकती।उन्होंने कहा, अहम सवाल यह है कि हादसों को रोकने के लिए आप कदम क्या उठा रहे हैं। सरकार ने ऐसे क्या उपाय किए हैं, ताकि हादसे न हों। क्या पर्याप्त उपाय किए गए?

 

पुरी से हरिद्वार जा रही कलिंग उत्कल एक्सप्रेस शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कम से कम 23 यात्रियों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More