BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अमेरिका के लास वेगास के कसीनो में फायरिंग, 20 की मौत, 100 घायल

अमेरिका के लास वेगास के कसीनो में फायरिंग, 20 की मौत, 100 घायललास वेगस। अमेरिका के लास वेगास के एक कसीनों में अज्ञात हमलावरों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग 20 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों घायल हो गए। बताया जा रहा है कसीनों में म्यूजिक के दौरान हमला किया गया। शुरुआती खबरों के अनुसार फायरिंग में 20 लोगों की मौत, जबकि घायलों की तादाद 100 बताई जा रही है। एक हमलावर के मारे जाने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक एक हमलावर अभी भी फायरिंग कर रहा है।

 

बताया जा रहा है कि दो हमलवार कसीनो में घुसे और उन्होंने 32वीं मंजिल से फायरिंग शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। कसीनों के फुटेज में लोगों को बदहवास इधर से उधर भागते देखा गया। यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल के प्रवक्ता के मुताबिक 14 घायलों की हालत नाजुक है। सभी को गोलियां लगी हैं। चश्मदीदों ने सोशल साइट्स पर बताया कि कसीनो में जिस जगह गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं, वहां पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं। हमलावर कौन हैं, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कंसर्ट वेन्यू पर गोलियों की बौछार हो रही थी। लोग इधर उधर भाग रहे थे। उनमें से कुछ लोग ट्रोपिकाना होटल-कसीनो के बेसमेंट में छिप गए। घटनास्थल पर पहुंची के कुछ ऑफिसर ने अपनी गाडय़िों के पीछे से निशाना साधा, तो कुछ हथियारों के साथ मांडले बे होटल और कसीनो की तरफ बढ़े. फायरिंग की सूचना के बाद लास वेगास स्ट्रिप और इंटरस्टेट 15 के ज्यादातर हिस्से को बंद करा दिया गया।

 

स्थानीय प्रशासन ने मैकैरेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि घटना के वक्त जेसोन एल्डिन परफॉर्म कर रहे थे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More