BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

1971 में पार्टी से ऊपर उठकर देशहित में कांग्रेस सरकार के समर्थन में खुलकर बोले थे अटल बिहारी वाजपेयी

देश पर जब भी संकट आया है, हर देशवासी अपने पूरे तन-मन से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है।देश पर आई विपदा के समय धर्म, जाति और राजनीतिक विचारधारा कोई मायने नहीं रखती। ऐसा ही एक उदाहरण है 1971 का, जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी थी, उस समय जनसंघ से सांसद अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को सर्वोपरी रखा और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पाकिस्तान के हमले के खिलाफ संसद में तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का खुलकर समर्थन किया था।

4 दिसम्बर 1971, जब लोकसभा में राष्ट्रीय संकट पर बोले अटल जी

4 दिसम्बर, 1971 को लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी कहते हैं कि, “सभापति जी, हम एक राष्ट्रीय संकट की छाया में एकत्रित हुए हैं, पाकिस्तान ने हम पर युद्ध थोप दिया है। बांग्लादेश में मुक्ति वाहिनी की निरंतर सफलता से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए और इस भूखंड में अंतरराष्ट्रीय दबाव को आमंत्रित करने के लिए, पाकिस्तान ने हमारी सुरक्षा, अखंडता और स्वाधीनता को चुनौती दी है।”

अटल बिहारी वाजपेयी जी सरकार का समर्थन करते हुए आगे कहते हैं, “ये एक चुनौती भी है और महान अवसर भी। हम एक अग्नि परीक्षा से गुजर रहे हैं। कोई कारण नहीं है कि हम इस अग्नि परीक्षा से कुंदन बनकर न निकलें। न सिर्फ हम अपनी सीमा की रक्षा करें बल्कि पाकिस्तान के शासकों को ऐसा पाठ पढ़ाएं, जिसे वो जिंदगी भर न भूल सकें।”

देश के सामने उनके लिए पार्टी कितनी तुच्छ थी, उनके एक वाक्य से स्पष्ट हो जाता है। वे कहते हैं कि “आज मैं पार्टी की तरफ से बोलने को तैयार नहीं हूं। अब तो सारा देश एक पार्टी है। छोटी-छोटी बातों को भूलकर, राजनीतिक मतभेद छोड़कर, सभी को कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना होगा।”

पाकिस्तान का अचानक देश पर एकतरफा हमला

आपको बता दें, उस समय पाकिस्तान ने अचानक देश पर एक तरफा हमला किया था। देश उस समय तैयार नहीं था, लेकिन संसद ने एकता का परिचय देकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था। अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने भाषण में इस बात को रेखांकित करते हुए कहा था कि इस संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विजयी हो और एक इतिहास का निर्माण करे। उस वक्त प्रधानमंत्री कोई और नहीं श्रीमती इंदिरा गांधी जी थीं।

वो आगे कहते हैं कि , “मैं चाहता हूं कि इस आक्रमण के काल में ये पार्लियामेंट याह्या खां के खिलाफ एक हथियार के रूप में प्रयुक्त की जा सकती है। पाकिस्तान में पार्लियामेंट नहीं है, पाकिस्तान की सरकार को जनता का समर्थन नहीं है। यहां जनता के प्रतिनिधि बैठे हैं और दुनिया देख रही है और आगे भी देखेगी कि इस देश में संकट की घड़ी में एक होकर प्रत्युत्तर देने का सामर्थ्य है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More