BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

19वां ग्रैंडस्लैम जीत रोजर फेडरर ने फिर बढाया नं.1 की ओर कदम

19वां ग्रैंडस्लैम जीत रोजर फेडरर ने फिर बढाया नं.1 की ओर कदममेड्रिड। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने अपने प्रदर्शन के दम पर दिखा दिया है कि अगर इरादे बुलंद हो तो उपलब्धियां हासिल करने में उम्र बाधा नहीं बन सकती। टेनिस में आम तौर पर 30 साल के बाद अधिकतर खिलाड़ी चूक जाते हैं, लेकिन फेडरर 35 साल के होने के बावजूद उच्च स्तर के टूर्नामेंटों में भी छाए हुए हैं। 

 

फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को सीधे सेटों में हराकर विंबलडन के खिताब पर कब्जा जमाया। यह फेडरर का रिकॉर्ड 8वां विंबलडन और कुल 19वां एकल ग्रैंडस्लैम खिताब है। फेडरर को इससे पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में भी फायदा मिला है। वे दो स्थान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। फेडरर के 6545 अंक हैं। 

 

फेडरर ने मौजूदा सत्र में 14 टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और पांच में जीत दर्ज की। इसमें दो ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन शामिल हैं। सोमवार को जारी हुई इस सूची में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे 7750 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। सिलिक 5075 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं।स्पेन के राफेल नडाल (7465) दूसरे, सर्बिया के नोवाक जोकोविक (6325) चौथे स्थान पर हैं। स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका (6140) दो स्थान फिसलते हुए पांचवें स्थान पर आ पहुंचे हैं। नीदरलैंड्स के डोमिनिक थीम (4030) व जापान के केई निशिकोरी (3740) एक-एक स्थान का फायदा लेकर क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर आ गए हैं। कनाडा के मिलोस राओनिक (3310) सातवें से नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव (3160) 11वें से 10वें स्थान पर आ गए।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More